
रतलाम । त्रिवेणी तट स्थित परम पूज्य पं. श्री रामचन्द्र जी डोंगरे महाराज द्वारा स्थापित श्री बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट द्वारा आज भानपुरा पीठ पीठाधीश्वर अनंत विभूषित स्वामी श्री दिव्यानंदजी तीर्थ की जयंती मनाई गई । इस अवसर पर दीप प्रज्जवलित कर दिव्यानंदजी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा भजन कीर्तन कर जयंती मनाई गई । ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा विगत 40 वर्षो से निरंतर संचालित निराश्रितों के भोजन में आज भोजन प्रसादी वितरण का लाभ राजेश दवे परिवार ने सेवा कर प्राप्त किया । भोजन से पूर्व भजन किए गए । इस अवसर पर नवनीत सोनी, सत्यनारायण पालीवाल, रामचन्द्र शर्मा, राजेश दवे, चेतन शर्मा, मोहनलाल शर्मा मुंशीजी, सूरजमल टांक, नारायण राठौड़, राजा राठौड़, अशोक लाठी आदि ने भी निराश्रितों की सेवा का लाभ लिया ।