खेल हमारे जीवन में अत्यंत आवश्यक-महापौर प्रहलाद पटेल

हनुमानजी की पूजा-अर्चना के साथ हुआ कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ

रतलाम 6 जनवरी । खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से त्रिवेणी मेले में निगम द्वारा आयोजित उज्जैन संभाग महापौर केसरी, रतलाम महापौर केसरी व उज्जैन संभाग केसरी प्रतियोगिता का शुभारंभ महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने क्षेत्रिय पार्षद एवं महापौर परिषद सदस्य श्री विशाल शर्मा, इंडियन स्टाइल कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष भीम सिंह भाटी, कुश्ती के संयोजक बलवंत भाटी, खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनुज शर्मा, राकेश मिश्रा, सतीश भारतीय आदि के साथ कुश्ती के आराध्य बजरंग बली व मेट की पूजा अर्चना कर कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि खेल ही हमारे जीवन में खेल अत्यंत आवश्यक है। कुश्ती हमारे देश का सुप्रसिद्ध खेल है जो कि लोहे के चने चबाने जितना मुश्किल है।
पूजा अर्चना के पश्चात् कुश्ती प्रारंभ की गई बलवंत भाटी ने बताया कि आज रतलाम के सारे वज़न समूह का कड़ा मुक़ाबला हुआ सभी वजन में तीन से चार राउंड हुए। सभी पहलवानो के क्वार्टर फ़ाइनल हो चुके है आज रविवार को सेमी फ़ाइनल के मुक़ाबले होंगे।
संभाग केसरी के 6 जनवरी शनिवार को वज़न लिए गए आज रतलाम के पहलवानों का व संभाग के पहलवानों का कड़ा मुक़ाबला होगा। आज प्रातः 11 बजे से कुश्ती प्रारंभ की जाएगी।
अतिथियों का स्वागत कुश्ती संयोजक बलवंत भाटी, जितेंद्र राठौड़, सुभास भाटिया, शीतल सेन, आर.सी. तिवारी, रजत भाटी, राम यादव, राजीव रावत, गजेन्द्र राठौड़, रवि जाट ने पुष्पहार से किया।
संचालन आर.सी. तिवारी ने किया व निर्णायक की भूमिका में एनआईएस कोच विरेंद्र निश्चित, अशोक यादव, राम यादव व मेट चेयरमैन विश्वामित्र अवॉर्डी श्री वेदप्रकाश जी ज्वाला रहे।