धर्मस्व नगरी में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ती जा रही है

रतलाम। संस्था नेत्रम के हेमन्त मुणत ने बताया की संस्था के माध्यम से 82 वा नेत्रदान 25/01/2024 को सुबह में 9.30 बजे श्री संजय जी सोलीवाल , की प्रेरणा से श्री हेमन्त मूणत की सूचना पर पुत्र श्री सुनील , सुशील, सोलीवाल की सहमति से रामगढ़ निवासी श्री निरंजन जी सोलीवाल सुपुत्र स्व. श्री बसंतीलाल जी सोलीवाल के देवलोक गमन होने पर नेत्रंम संस्था के माध्यम से गीता भवन न्यास बड़नगर के सहयोग से डॉ जी एल ददरवाल श्री उमाशंकर जी मेहता एवम न्यास के कर्मचारी परमानंद के सहयोग से सम्पन्न हुआ , नेत्रदान के दौरान नेत्रंम संस्था के हेमन्त मूणत, ओमप्रकाश अग्रवाल मौजूद थे । नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत, ओमप्रकाश अग्रवाल , नवनीत मेहता ,गिरधारीलाल वर्धानी,प्रशान्त व्यास ,शीतल भंसाली ,भगवान ढलवानी, राकेश पोरवाल ,जनक नागल , ,मंजुला माहेश्वरी, सपना दुबे, रीना टाक ने सोलीवाल परिवार का आभार व्यक्त किया है।