मध्य भारत के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय मिश्रीलाल जी गंगवाल की 124वीं जयंती पर माल्यार्पण एवं गुणानुवाद सभा आयोजित

रामचन्द्र नगर वीआईपी रोड पर महासमिति एवं देश भक्ति जागरण समिति ने किया आयोजन

इंदौर, 07 अक्टूबर (राजेश जैन दद्दू) । महासमिति एवं देश भक्ति जागरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में मध्य भारत के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय श्री मिश्रीलाल जी गंगवाल की 124वीं वर्षगांठ के अवसर पर रामचन्द्र नगर स्थित वीआईपी रोड पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके कार्यों की प्रशंसा एवं गुणानुवाद किया गया। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मिश्रीलाल जी गंगवाल केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि सिद्धांत, धर्मनिष्ठा और निर्भीकता के प्रतीक थे। उन्होंने मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए भी कभी अपने जैन धर्म के सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और सत्ता से बड़ा धर्म को माना। उनका वह प्रसंग आज भी प्रेरणादायी है जब उन्होंने प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के आदेश पर भी उज्जैन की पावन नगरी में मांसाहार परोसने से इंकार कर इस्तीफा देने की बात कह दी थी।
इस अवसर नरेन्द्र गंगवाल,निर्मल गंगवाल सुरेन्द्र बाकलीवाल, वीरेन्द्र बड़जात्या, रमेश गंगवाल, कैलाश वेद, अनिल गंगवाल,मंयक जैन प्रदीप बड़जात्या अजय सितलानी, निलेश सेठी, पुष्पेन्द्र वेद, संजय पाटोदी, कमल राँवका, जय टोंग्या, अर्पित जैन, श्रीमती रानी गंगवाल, श्रीमती रजनी गोधा, श्रीमती संगीता विनायका, मनीष अजमेरा, दिलीप राजपाल, राजेश जैन दद्दू, विकास जोशी, कैलाश मामा, विजय कासलीवाल, प्रमोद पहाड़िया* आदि अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम के अंत में आभार महासमिति के संभाग अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र बड़जात्या ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *