किसानों को ऋण वितरण व रासायनिक उर्वरक के वितरण में किसी प्रकार की कठिनाई ना हो:- अपेक्स बैंक भोपाल के प्रशासक श्री यादव

सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, रतलाम में समीक्षा बैठक ली

रतलाम 7 अक्‍टूबर । अपेक्स बैंक भोपाल के प्रशासक श्री महेन्द्रसिंह यादव के प्रथम नगर आगमन के पश्चात् जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, रतलाम में समीक्षा बैठक ली गई। जिसमें जिले की समस्त शाखाओं एवं समितियों के कर्मचारी उपस्थित हुए।
समीक्षा के दौरान शासन द्वारा लागू की गई कवच योजना एवं एकल ऋण वितरण प्रणाली के संबंध में चर्चा की गई। इस संबंध में किसानो को होने वाली सुविधा से श्री यादव द्वारा अवगत कराया गया। साथ ही बैंक की प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा की गई।
बैंक की लाभप्रदता की स्थिति को देखते हुए समस्त स्टॉफ की श्री यादव द्वारा सराहना की गई। साथ ही समिति प्रबंधकों को यह सुझाव दिया गया कि वे समिति के किसानों से लगातार संपर्क में रहे एवं उन्हे ऋण वितरण व रासायनिक उर्वरक के वितरण में किसी प्रकार की कठिनाई ना हो, यह सुनिश्चित करें। शासन द्वारा किसानों को 0 प्रतिशत् ब्याज दर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उक्त ब्याज राशि का भुगतान शासन द्वारा बैंक को किया जा रहा है।
इस अवसर पर बैंक महाप्रबंधक श्री कृतज्ञ गुप्ता, उपायुक्त सहकारिता श्री एन.एस. भाटी, प्रबंधक (प्रशासन) सुश्री आंचल श्रोत्रिय, बैंक अधिकारी कर्मचारी तथा बैंक शाखाओं के शाखा प्रबंधक व समिति प्रबंधक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *