जावरा (अभय सुराणा) । सरदार पटेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, बन्ना खेड़ा, जावरा द्वारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में विभिन्न स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की गईं।
शिविर में शामिल पत्रकार एवं संवाददाता बंधुओं ने अस्पताल प्रबंधन द्वारा आयोजित स्वास्थ्य सेवा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर समाज के लिए अत्यंत उपयोगी और जनहितकारी हैं। आर्थिक रूप से कमजोर तथा जरूरतमंद लोगों को ऐसे आयोजनों से समय पर स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ मिलता है।
पत्रकारों ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में सेवा भावना के साथ किए जा रहे ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। उन्होंने सरदार पटेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के प्रबंधन द्वारा भविष्य में भी स्वास्थ्य एवं जनसेवा से जुड़े इस प्रकार के आयोजन निरंतर जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से पत्रकार एवं संवाददाता बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।