जैन सोशल ग्रुप यूथ द्वारा गणतंत्र दिवस एकीकृत शासकीय सरस्वती मां विद्यालय में मनाया गया

रतलाम। जैन सोशल ग्रुप रतलाम यूथ द्वारा गणतंत्र दिवस त्रिपोलिया गेट पर स्थित शासकीय विद्यालय रतलाम में मनाया गया ग्रुप अध्यक्ष वैभव रांका ने बताया कि ग्रुप द्वारा गणतंत्र दिवस विद्यालय में सेवा कार्य करके मनाया गया स्कूल के बच्चों ने देश प्रेम पर प्रस्तुति देने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश रीजन अध्यक्ष प्रीतेश जी गादिया ने अपना उद्बोधन दिया जिसमे सभी बच्चों को देश सेवा में आगे बड़ने व व्यसन मुक्त जीवन जीने की प्रेरणा देते हुए ग्रुप की सराहना की स्वागत भाषण में ग्रुप अध्यक्ष वैभव रांका ने स्कूल में स्थीत क्लास रूम की मरम्मत और फ्लोरिंग लगाना एवम परिसर में हैंड वाशिंग स्टेशन बनाने की ग्रुप उपाध्यक्ष राहुल जी छाजेड़ के पिताजी परसमलजी छाजेड़ की पुण्य स्मृति में घोषणा की आभार ग्रुप सचिव सौरभ मूणत ने माना । विद्यालय प्रधान अध्यापिका ,सहायक शिक्षिका एवम स्कूल संचालन मंडल ने कार्यक्रम का संचालन किया । कार्यक्रम में अभिषेक जी रांका,अभय लोढ़ा, सौरभ छाजेड़,सौरभ नाहर,अंकित जैन,विनीत पीपाड़ा,कमलेश जी कोठारी सहदंपत्ति उपस्थित थे । कार्यक्रम पश्चात् बच्चो को स्वल्पाहार का वितरण भी किया गया।