
रतलाम । प्रदेश भाजपा संगठन से रतलाम जिला अध्यक्ष के रूप में प्रदीप उपाध्याय की घोषणा की । उक्त घोषणा के पश्चात नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष अशोक पोरवाल से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात करने पहुंचे । मुलाकात के दौरान प्राधिकरण अध्यक्ष अशोक पोरवाल ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया एवं उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि आपके कार्यकाल में संगठन नई ऊंचाइयां एवं उपलब्धियां प्राप्त करेगा ।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया , मण्डल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी , भाजयुमो अध्यक्ष विप्लव जैन ,स्नेहिल उपाध्याय, बंटी बोहरा , संजय पांचाल आदि भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।