आईटीआई में स्किल डेवलपमेंट एवं नए कोर्सेस शुरू करे जाने की मांग
रतलाम । औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के अध्यक्ष उमेश झालानी ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप से मुलाकात कर उनका स्वागत किया। इस दौरान श्री झालानी द्वारा मंत्री श्री काश्यप से विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इसमें उनके द्वारा आईटीआई में नए कोर्सेस शुरू करने एवं स्किल डेवलपमेंट को लेकर अपनी मांग भी मंत्री श्री काश्यप के समक्ष रखी गई। इसके साथ ही आईटीआई में वर्तमान में चल रहे कोर्सेस एवं गतिविधियों की जानकारी दी। मांगों के संबंध में मंत्री श्री काश्यप ने उचित निर्णय लेने हेतु आश्वस्त किया।