सेवा के भाव से दवा व्यवसाय करने का आव्हान

रतलाम,29 जनवरी | जिला औषधि विक्रेता संघ द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व सैन्य अधिकारियों का सम्मान किया गया| संघ अध्यक्ष जय छजलानी ने इस मौके पर केमिस्ट साथियों से अपने दवा व्यवसाय में मानवीय संवेदनाओं को सर्वोच्च रखते हुए सेवा के भाव से व्यवसाय करने का आव्हान किया |
आरम्भ में जिला औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष जय छजलानी द्वारा झंडा वंदन किया गया| उन्होंने कहा कि पूर्व सैन्य अधिकारियों का सम्मान करते हुए जिला औषधि विक्रेता संघ अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है| संघ ने लेफ्टिनेंट कर्नल रेवा जोशी, सब लेफ्टिनेंट एसएम पगारिया,मास्टर वारंट ऑफिसर डीआर परमार, वारंट सूबेदार मेजर टीआर वर्मा, नायक सूबेदार एसएस वाघेला, नायब सूबेदार वीके त्रिपाठी, सूबेदार मेजर महेंद्र सिंह गोहिल, नायब सूबेदार आईएस राठौड़,हवलदार विक्रम वाघेला, हवलदार अजीत सिंह भदोरिया, नायक सूबेदार रामप्रसाद सोनी सभी पूर्व अधिकारियों को शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया| इस दौरान समाजसेवी कल्पना पुरोहित को भी सम्मानित किया गया| कार्यक्रम का संचालन दीपक दोशी ने किया| आभार संघ के सचिव अजय मेहता ने माना | प्रवक्ता अरु. त्रिपाठी ने बताया इस अवसर पर सहसचिव विनय लोढा,चंद्रप्रकाश जैन, हिम्मत सिंह, कमलचंद कटकानी,अब्दुल्ला ठाकुर,सिराज पथरिया, राजेंद्र सिंह पुरोहित, दिनेश बारमेचा,संजय पुंगलिया, पारस जैन, जितेंद्र देवानी, महेश अग्रवाल, रूपेश छजलानी,सज्जन मेहता,सुशील मूणत, जगदीश मोटवानी, चंद्रेश भाग्यवानी, आशीष घोटीकर, हर्ष शर्मा, उमेश महेश्वरी, स्वप्निल लोढा, शुभम छाजेड़, भूपेंद्र चौहान, राजेश व्यास,निलेश पावेचा, माजिद भाई सहित संघ के सदस्यगण उपस्थित रहे|