मुमुक्षु मोक्षा एवं चहती बहन का निकलेगा दीक्षार्थी बरघोडा एवं अभिनंदन समारोह

रतलाम। आचार्य श्री रामलाल जी म सा एवं उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि म सा की असीम अनुकम्पा से दिनांक 5 फरवरी को निंबाहेड़ा में रतलाम की मुमुक्षु बहन मोक्षा निर्मल भंडारी एवं 17 फरवरी को मुमुक्ष चहेती अभिषेक मूणत निंबाहेड़ा में दीक्षा अंगीकार करेगी जिसके लिए साधुमार्गी जैन संघ रतलाम द्वारा दोनों मुमुक्ष बहनों का बरगोड़ा प्रातः 8:30 बजे समता सदन घास बाजार से निकलेगी खेरादिवास डालूमोती बाजार गणेश देवरी तोपखाना चांदनी चौक होते हुए समता शीतल बाग छोटू बाई की बगीची पर पहुंचेगी तत्पश्चात् प्रातः 10:00 बजे दीक्षार्थी बहन का अभिनंदन समारोह का कार्यक्रम साधुमार्गी जैन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र गांधी संघ के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजीत चेलावत, राष्ट्रीय मंत्री कमल पिरोदिया के अतिथि में संपन्न होगा । उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के प्रीतेश गादिया ने बताया कि दिनांक 3 फरवरी को संघ द्वारा अभिनंदन समारोह बरगोड़ा व भोजन कार्यक्रम के पश्चात पारिवारिक कार्यक्रमों की बेला रहेगी व संघ की बसें दिनांक 4 फरवरी को दीक्षा समारोह में शामिल होने के लिए निंबाहेड़ा के लिए प्रस्थान करेगी 5 फरवरी को प्रातः 8:30 बजे दीक्षार्थी की महानिष्क्रमण यात्रा के पश्चात दीक्षा समारोह रहेगा । इस अवसर पर संघ अध्यक्ष सुदर्शन पिरोदिया, मंत्री दशरथ बाफना एवं समता युवा संघ के पंकज मूणत, पवन गोरेचा, महिला मंडल के किरण चंडालिया, सुधा बोहरा, बहू मंडल की प्रीति मूणत, पूजा मूणत, बालक मंडल के ऋषभ मूणत, जय बाफना, बालिका मंडल की इशिता चोपड़ा, स्नेहा मूणत व संघ के प्रत्येक पदाधिकारी ने सभी से आवाहन किया है कि इस कार्यक्रम में पधार करें संघ को अनुग्रहित करे व धर्म लाभ लेवे ।