
रतलाम। नगर निगम संयुक्त सफाई कर्मचारी संघर्ष समिति रतलाम द्वारा सफाई संरक्षकों की 16 सूत्रिय मांगो के संबंध में बैठक आयोजित हुई जिसमें अधिकांश मांगो पर सहमति प्रदान की गई।
नगर निगम संयुक्त सफाई कर्मचारी संघर्ष समिति रतलाम के मांग पत्र अनुसार शासन आदेशानुसार कर्मचारियों को विनियमितिकरण, कर्मचारियों के ईपीएफ कार्ड बनाने, स्थाई कर्मचारियों को 4 प्रतिशत एरियर राशि का भुगतान, 1 से 7 तारिख तक वेतन भुगतान, शहर के विस्तार को देखते हुए सफाई कर्मचारियों की बढ़ोत्तरी, शिकायत पर कर्मचारी को तत्काल नहीं हटाया जाये, वाल्मीकि समाज हेतु शासन स्तर पर धर्मशाला निर्माण, बुजुर्ग एवं महिला कर्मचारियों को उनके निवास स्थान के पास वाले वार्ड में नियुक्त किया जाना, पूर्व में विनियमित कर्मचारियों को रिक्त पदों पर नियमितिकरण, जीपीएफ व बीमा राशि समय पर जमा करवाना आदि मांगो पर सहमति बनी।
आयोजित बैठक में उपायुक्त श्री विकास सोलंकी, स्वास्थ्य अधिकारी श्री एपी सिंह, लेखाधिकारी श्री विजय बालोद्रा, प्रकाश चौहान, दीपेश भारतीय, नन्दकिशोर भूमक, अजयसिंह देवड़ा, नगर निगम संयुक्त सफाई कर्मचारी संघर्ष समिति रतलाम के अध्यक्ष सर्वश्री राम कल्याणे, संजय पैमाल, विजय खरे, कमल शिन्दे, अमर चौहान के अलावा सर्वश्री यशवन्त फतरोड़, नरेन्द्र खरे, राकेश खांडेगीर, शिव कल्याणे, अजय नरवले, करण पैमाल, अन्नु चैनाल, सन्नी खांडेगीर, जितेन्द्र बिवाड़, महेन्द्र सांगते, रवि नरवले आदि उपस्थित थे।