


रतलाम 6 अगस्त । वार्ड क्रमांक 31 के उप चुनाव में निर्वाचित हुए भाजपा पार्षद श्री करण कैथवास को जिला कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त श्री एपीएस गहरवार, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री श्री मनोज शर्मा, नेता पक्ष श्री भगतसिंह भदौरिया, महापौर परिषद सदस्य श्रीमती अनिता कटारा, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद श्री हितेश कामरेड, श्री योगेश पापटवाल, श्रीमती शबाना, पार्षद प्रतिनिधि श्री गौरव त्रिपाठी, श्री शेरू पठान आदि की उपस्थिति में पार्षद पद की शपथ दिलाई।
कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में भाजपा पार्षद श्री करण कैथवास को शपथ दिलाई कि मैं निर्वाचित पार्षद नगर पालिक निगम रतलाम ईश्वर की शपथ लेता हूॅं, मैं सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञान करता हूॅं कि, मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा तथा भारत की सम्प्रभुता तथा अखण्डता को अक्षुण्ण बनाये रखूंगा तथा मैं ईमानदारीपूर्वक तथा निष्पक्षता पूर्ण अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा। शपथ पश्चात् नव निर्वाचित पार्षद श्री करण कैथवास का सभी ने पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी, निगम अधिकारी श्री सुरेशचन्द्र व्यास, जी.के. जायसवाल, श्याम सोनी सहित निगम कर्मचारी उपस्थित थे।