

झुमरीतिलैया। परम पूज्य गणाचार्य श्री 108 विरागसागर जी महाराज के परम शि ष्या जैन संत गणीय आर्यक रत्न 105 विभा श्री माता जी सम्मेदशिखर जी मे विराजमान है जिसके चर्चा पूरे देश में हो रहा है जहाँ प्रतिदिन भक्तों का रेला आ रहा है ओर मंगल आशीर्वाद लेकर अपने आपको धन्य मान्य रहे है
इसी कड़ी में में परम पूज्य आर्यक 105 विभा श्री माता जी के मंगल आशीर्वाद से आगामी 8 मार्च को तीर्थराज सम्मेदशिखर जी दीक्षा होगा । माता के आशीर्वाद ओर अनुमति मिलने के बाद दीक्षार्थी कीर्ति दीदी सभी जैन संतों के चरणों में जाकर दर्शन कर रहे हैं एवं उनका समाज की ओर से गोद भराई और बिंदोरी का कार्यक्रम हो रहा है।इसी क्रम में धर्म नगरी कोडरमा के जैन भवन से गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण कर जैन बड़ा मंदिर पहुँचे जहाँ सर्व प्रथम श्री जी का दर्शन करने के पश्चात प्रतिदिन की भांति णमोकार चालीसा का पाठ के साथ मंगलाचरण सुबोध गंगवाल ने किया ।साथ ही साथ मे आये माता जी की ग्रहस्थ अवस्था की माँ राधा देवी और स्वतंत भैया का स्वागत ओर सम्मान समाज के लोगो ने किया उसके बाद बाल ब्रमचारणी कीर्ति दीदी (भिण्ड)का गोद भराई कार्यक्रम हुआ सर्वप्रथम समाज के सभी पदाधिकारी के साथ पूरे समाज के लोगों ने गोद भराई कार्यक्रम किया इस अवसर पर समाज के उप मंत्री नरेंद्र झांझरी ने कहा कि उस शहर का बहुत सौभाग्य होता है जहाँ दीक्षा के पहले दीक्षार्थी का गोद भराई कार्यक्रम होता है आगे कहा कि गोद भराई क्यो की जाती है
क्यो की विवाह के समय
संसार को बढ़ाने के लिए होता है
ओर जैन दीक्षार्थी का मोक्ष मार्ग में जाने के लिए गोद भराई होता है
आगे महिला समाज की अध्यक्ष नीलम सेठी ओर मंत्राणी आशा गंगवाल ने संयुक्त रूप से कहा ही
बेटी तो सौभाग्य की बात है कि अपने पिता के कुल को ओर पति के कुल के साथ दीक्षा लेकर धर्म ध्वजा को आगे बढ़ाती है । सभी कार्यक्रम में समाज के उप मंत्री जैन नरेंद झांझरी,सह मंत्री जैन राज छाबडा कोषाध्यक्ष जैन सुरेन्द काला,पूर्व मंत्री जैन ललित सेठी,सुनील जैन,जैन सुरेश झांझरी,जैन सुशील छाबडा,जैन मनीष सेठी,जैन,शैलेश छाबडा,जैन सुनील अजमेरा,जैन विकाश-खुशबू सेठी,लट्टू छाबडा के साथ समाज के सेकड़ो लोग उपस्थित थे।मंच संचालन सुबोध गंगवाल ने किया मीडिया प्रभारी जैन राज कुमार अजमेरा,नविन जैन भी शामिल हुवे।