

रतलाम। श्री योगींद्र सागर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट में दो दिवसीय टेक्नो-मैनेजमेंट महोत्सव – “क्षितिज” का समापन हुआ। जिसमे महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने टेक्निकल रंगोली, टैलेंट हंट, नुक्कड़ नाटक, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, रोडिस, टेक्नो-मैनेजमेंट मॉडल प्रेजेंटेशन और बहुत से आयोजन में बड़चढ़ कर हिस्सा लिया साथ ही विद्यार्थियों ने स्वयं से विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों को बना कर फूड स्टॉल को महाविद्यालय परिसर में प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस के अतिथिगण श्री गोविंद काकानी (समाजसेवी), श्री एम दुबे (समाजसेवी), श्री विपिन त्रिवेदी (वरिष्ठ पत्रकार), श्री सतीश चंद्र (प्रिंसिपल) रहे। समापन दिवस पर अतिथिगण श्री पियूष पांडे (सीनियर डिवीजन इंजीनियर, रेलवे), श्री आलोक श्रीवास्तव (सीनियर डिवीजन इंजीनियर, रेलवे), श्री पियूष मूणत (प्रिंसिपल), श्री हितेश सुराना (प्रेसिडेंट प्राइम रोटरी क्लब) रहे और कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण कर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया। संस्था के संस्थापक गोपाल प्रसाद शर्मा, चेयरमैन भरत शर्मा जी , वाईस चेयरमैन उमेश शर्मा, वरदान शर्मा, प्राचार्य डॉ. आनंद त्रिवेदी जी, स्टाफ व विद्यार्थीयो ने उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। स्पर्धा कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक प्रो. बलविंदर सिंह और प्रो. गुलफशा सिद्दकी ने किया व आभार संस्था के डीन प्रो. अंजली वर्मा ने माना।