पुलिस विभाग में लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए तीन पुलिस कर्मचारियों को विदाई दी गई

रतलाम । रतलाम पुलिस महकमे के सहायक उपनिरीक्षक रामलाल पारगी एवं कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक धनीराम पाल, प्रधान आरक्षक रणजीत सिंह गौड़ द्वारा सेवानिवृत्ती की आयु पूर्ण करने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विदाई सामारोह का अयोजन किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा, नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अभिनव बारंगे, रक्षित निरीक्षक जगदीश पाटिल ने तीनो शासकीय सेवकों की सेवा की सराहना करते हुए उनके भावी जीवन की शुभकामनाएं दी। पुलिस अधीक्षक ने पुष्पमाला पहनाकर श्री फल, शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सेवानिवृत्ति की बधाई दी। साथ ही परिवार की जानकारी लेते हुए अच्छे स्वास्थ्य एवं आगामी जीवन की शुभकामना भी दी गई।
विदाई समारोह के अवसर पर पुलिस अधीक्षक जिला श्री राहुल कुमार लोढा, नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अभिनव बारंगे, रक्षित निरीक्षक जगदीश पाटिल एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।