रतलाम। म.प्र. पेंशनर समाज जिला रतलाम की माह मार्च की मासिक बैठक 3 मार्च रविवार को 4 बजे गुजराती समाज उ. मा.वि. रतलाम परिसर में आयोजित होगी। यह जानकारी सुरेन्द्र छाजेड़ उपाध्यक्ष म.प्र. पेंशनर समाज ने एक प्रेस बयान में दी। सभी साथी गण बैठक में उपस्थित होने का कष्ट करें। अध्यक्ष आर.एस. केशरी अभी रतलाम में ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे है। समाज के साथी बहादुरसिंह, एन.के. मंडवारिया, बालचंद सैनी, हरीश व्यास, पुरुषोत्तम शर्मा, पन्नालाल सौलंकी आदि सदस्यों ने संगठन के साथियों से समय पर बैठक में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।