अध्यक्ष एमपी क्रिकेट एसो., डीआईजी महोदय व पुलिस अधीक्षक ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

रतलाम। पुलिस लाइन रतलाम में पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा के निर्देशन में पुलिस वेलफेयर खेलकूद गतिविधियों के प्रोत्साहन हेतु एवं प्रतिभावान खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के उद्देश्य से पुलिस लाइन रतलाम रक्षित निरीक्षक जगदीश पाटिल एवम सूबेदार मोनिका सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस परिवार के बच्चो एवम खिलाड़ियों के लिए खेल समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताए एवम मार्गदर्शन शिविर का आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में आज सुपर कोप्स क्रिकेट एकेडमी पुलिस लाइन रतलाम श्री अभिलाष खांडेकर जी अध्यक्ष मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन, श्री मनोज कुमार सिंह उप पुलिस महानिरीक्षक रतलाम, रेंज रतलाम एवम श्री राहुल कुमार लोढ़ा पुलिस अधीक्षक रतलाम द्वारा पुलिस वेल्फेयर खेलकूद गतिविधियों के प्रोत्साहन हेतु Super Cops Cricket Academy पुलिस लाइन रतलाम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया। सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपने आने वाले समय में सफलता कैसे प्राप्त करें अमूल्य मार्गदर्शन प्रदान किया ।