


रतलाम 09 मार्च 2024। लोकसभा चुनाव की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अनीता नागर सिंह चोहान ने पैलेस रोड़ स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर पार्टी के पितृपुरूषों एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यालय मे जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व मे भाजपा के जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारीयों एवं जनप्रतिनिधियों ने श्रीमती चोहान का स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री नागर सिंह चैहान, लोकसभा संयोजक किशोर शाह भी उपस्थित रहे।
लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती चोहान पैलेस रोड़ स्थित पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के निवास पर भी पहुंची, यहां कोठारी परिवार द्वारा आत्मीय स्वागत जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी। श्रीमती चोहान का भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा के निवास पर भी धराड़ मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार ने नेतृत्व मे स्वागत किया गया। श्रीमती चोहान का पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, पार्टी नेता प्रवीण सोनी एवं जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के निवास पर भी स्वागत सम्मान हुआ। इस दौरान पार्टी नेता एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।