थाना स्टेशन रोड पुलिस को मिली सफलता अवैध मादक पदार्थ एमडी के साथ एक युवक गिरफ्तार

रतलाम। रतलाम जिले मे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रभारी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा (भा.पु.से.) के द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया था। इसी तारत्मय मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम अभिनव कुमार बांरगे के मागर्दशन मे थाना प्रभारी स्टेशन रोड के द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबीर सुचना पर एनडीपीएस एक्ट के समस्त प्रावधानो का पालन करते व प्रभावी कार्यवाही करते हुये दिनांक 10.03.202024 की मध्य रात्री में मुखबिर सुचना पर खाचरोद रोड से डीमार्ट बाय पास रोड होते हुवे भक्तन की बावडी वाले रोड रतलाम से आरोपी जाफर पिता अल्लाह बक्श खान मुसलमान उम्र 22 साल निवासी फिरदौस बहन का मकान मोचीपुरा रतलाम को एमडी 31 ग्राम किमती 1 लाख रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया आरोपी से उक्त एमडी किससे लाने के संबंध में पुछताछ करते उसके द्वारा अरबाज खान नि.देवलजी राजस्थान से मोबाईल पर बात कर अरबाज द्वारा अवैध मादक पदार्थ एमडी गिरफ्तार आरोपी जाफर को आरोपी बालुराम मीणा से एमडी लेकर अद्वारा दिनांक 10.03.2024 को एमडी उपलब्ध करवाना बताया गया है। थाना स्टेशन रोड पर अप.क्र. 285/2024 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस ने एक आरोपी जाफर पिता अल्लाह बक्श खान मुसलमान उम्र 22साल निवासी फिरदौस बहन का मकान मोचीपुरा रतलाम को गिरफ्तार कर लिया है वही दो आरोपी (1) अरबाज खान नि.देवलजी राजस्थान (2) बालुराम पिता श्यामलाल मीणा नि.सिंगपुरा माताजी थाना अऱनोद जिला प्रतापगढ राजस्थान फरार बताये जा रहे है। पोलिने आरोपी से एमडी 31 ग्राम (किमती 1 लाख रूपये) मश्रुका जप्त की है।
आरोपी को पकड़ने में निरीक्षक भुवानीराम वर्मा थाना प्रभारी थाना स्टेशन रोड रतलाम, उपनिरीक्षक अमित शर्मा, उनि इरफान खान, प्र.आर.77 नरेश बाबू, प्र.आर.927 तालिब हुसैन, प्र.आर.344 मनीष यादव, प्र.आर.लक्ष्मीनारायण, आर.15 अभिषेक पाठक, आर.766 राहुल मारू, आर.975 दिनेश धनगर, आर.962 राकेश दांगी, आर.217 पवन मेहता, आर.218 विपुल भावसार की सराहनीय भूमिका रही।