वीरांगनाओं के चरित्र को भावी पीढ़ी तक पहुंचाएं

शिक्षक मंच द्वारा महिला दिवस पर ऐतिहासिक स्त्री गौरव चित्र भेंट

रतलाम । भारतीय वीरांगनाओं का इतिहास अत्यंत गौरवशाली और प्रेरणादायक रहा है चाहे वह आजादी के पूर्व का इतिहास रहा हो । जब अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध आजादी की लड़ाई का नेतृत्व करने की बात हो यह आजादी के बाद राजनीतिक नेतृत्व और सामाजिक परिवर्तन की बात हो भारतीय महिलाओं ने हमेशा आगे बढ़कर नेतृत्व की बागडोर संभाली है और कुशलता पूर्वक अपनी योग्यता और ज्ञान का परिचय दिया है ।
उपरोक्त विचार शिक्षक सांस्कृतिक संगठन द्वारा महिला दिवस के अवसर पर स्वर्गीय प्रेरणा तोगडे  की स्मृति में आयोजित विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं को स्त्री गौरव चित्र भेंट समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने व्यक्त किये ।
संस्था द्वारा कन्या माध्यमिक विद्यालय रोटरी हॉल के पास आयोजित कार्यक्रम में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. सुलोचना शर्मा ने कहा कि भारतीय महिला ऐतिहासिक पात्रों को नवीन पीढ़ी से परिचित कराना राष्ट्रभक्ति के समान कार्य है । महारानी लक्ष्मी बाई, देवी अहिल्याबाई, महादेवी वर्मा यह ऐसे चरित्र है जिसे बहुत कुछ सीखा जाता है । यह स्त्री गौरव के प्रतीक है स्वाभिमान और बलिदान के प्रतीक हैं इनका संपूर्ण जीवन चरित्र हमें गर्वित करता है ।
संस्था अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि नवीन पीढ़ी को वीरांगनाओं तथा समाज में उच्च आदर्श स्थापित करने वाली महान महिलाओं से बहुत कुछ प्रेरणा लेना चाहिए कल्पना चावला लता मंगेशकर और हमारे रतलाम का गौरव डॉ. लीला जोशी । जिनका संघर्ष और सामाजिक प्रतिष्ठा प्रत्येक भारतवासी के लिए अत्यंत प्रेरणादाई और गौरवशाली अनुभव है ।
वीणा छाजेड़ ने कहा कि भारतीय नारियों का इतिहास गर्व से भरा पड़ा है इतिहास की ऐसी अनेकों महिलाएं हैं जिन्होंने अपने त्याग और बलिदान से देश का नाम रोशन किया है । संस्था प्रधान राधा पाटीदार ने कहां की महिला दिवस की सार्थकता तभी है जब हम महिलाओं के सम्मान की रक्षा कर सके । उन्हें स्वाभिमान और सम्मान के साथ समाज में जीने का हक प्रदान करें ।
राधेश्याम तोगड़े ने कहा की नारी शक्ति भारतीय संस्कृति में सदैव पूजनीय और सम्मानित रही है आने वाली पीढ़ी भी इस परंपरा को जारी रखें । गोपाल जोशी, श्याम सुंदर भाटी, दिलीप वर्मा, रमेश उपाध्याय, भारती उपाध्याय, कविता सक्सेना, रक्षा के कुमार, आरती त्रिवेदी ने भी नारी स्वाभिमान और स्त्री गौरव के लिए सामाजिक बंधनों से मुक्ति के लिए अपने विचार रखें ।
मंच द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम में रतलाम शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में संचालित माध्यमिक विद्यालयों में स्त्री गौरव चित्र प्रदान कर महिला दिवस मनाया गया । कार्यक्रम का संचालन दिलीप वर्मा तथा आभार कविता सक्सेना ने व्यक्ति किया । इस अवसर पर विद्यालय की बालिकाएं तथा मंच के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।