रतलाम। पालक संघ और अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा सातवे वर्ष बुक बैंक का संचालन इस वर्ष 15 मार्च से 20 मार्च तक पालक संघ के संयोजक और ग्राहक पंचायत के प्रांतीय सह सचिव अनुराग लोखंडे के कार्यालय दत्त कृपा भवन स्टेशन रोड पर किया जायेगा। इस बुक बैंक में छात्र अपनी वर्त्तमान कक्षा की पुस्तके जमा कर अगली कक्षा की पुस्तके निःशुल्क प्राप्त कर सकेंगे, इस बुक बैंक में रतलाम शहर के सभी विद्यालय की पुस्तके प्राप्त की जा सकेंगी बुक बैंक का समय शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक रहेगा,छात्र चाहे तो पहले भी कार्यालय में जाकर अपनी पुस्तके जमा करवाकर टोकन प्राप्त कर सकते है। जिससे बुक बैंक प्रारम्भ होने पर उन्हें प्राथमिकता में पुस्तके दी जायेंगी। पालक संघ के कमलेश मोदी, विजय गुरयानी, पुष्पेंद्र खंडेलवाल, परिमल अग्रवात, संजय जैन, राकेश पोरवाल, अभिषेक लोढ़ा ने छात्रों से इस बुक बैंक का लाभ लेने का आग्रह किया है।