वैशाली नगर जयपुर में श्रीमज्जिनेंद्र पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव 27 मार्च से

जयपुर । श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर वैशाली नगर जयपुर के तत्वावधान में श्रीमज्जिनेंद्र जैन बिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ महोत्सव 27 मार्च से 1 अप्रैल 2024 तक परम पुज्य आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है।
दिगंबर जैन मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष गजेंद्र बडजात्या के अनुसार आचार्य श्री कामवन तीर्थ कामां से भव्य पंचकल्यांणक प्रतिष्ठा करा कर बोलखेड़ा, भुसावर, श्री महावीर जी अतिशय क्षेत्र के दर्शन करते हुए वैशाली नगर की ओर पद विहार चल रहा है।