नदी जोड़ो अभियान के चयनित ग्राम में हुआ संवाद

पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी लिंक परियोजना

रतलाम 13 मार्च 2024। भारत सरकार एवं राज्य सरकार की पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी लिंक परियोजना अंतर्गत रतलाम विकासखंड के चयनित दो गांव कमेड़, धनासुता में जल संसाधन विभाग एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय जन जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न किए गए।
कलश यात्रा ग्रामीण विधायक श्री मथुरालाल डामर एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में निकाली गई। कलश यात्रा के पश्चात जन अभियान परिषद द्वारा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम कन्या पूजन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। योजना की संपूर्ण रूपरेखा एवं स्वागत भाषण जल संसाधन विभाग के एसडीओ श्री सत्येंद्र यादव द्वारा प्रस्तुत करते हुए कहा गया कि रतलाम ग्रामीण के यह दो गांव संपूर्ण क्षेत्र को जल प्रदान करेंगे। श्री शैलेंद्रसिंह सोलंकी ने जन अभियान परिषद द्वारा चलाई जा रही जनजागरूकता गतिविधियों एवं जल संरक्षण के विषय को रेखांकित किया।
विधायक श्री मथुरालाल डामर ने संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों को आमजन के समक्ष रखा। उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किसानों के हित मे लिए गए सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जल संरक्षण की दिशा में यह योजना दूरगामी साबित होगी और इसका लाभ किसानों और आम जनता को मिलेगा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर आयोजित जल संरक्षण से संबन्धित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। संचालन परामर्शदाता श्री राजेश सोलंकी ने किया तथा आभार ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती रीना शर्मा ने माना।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री नाथूलाल गामड़, श्री प्रदीप सिंह सोनगरा, श्री घनश्याम जाट, श्री श्याम शर्मा, प्राचार्य श्री कैलाश, जल संसाधन विभाग के श्री महेंद्र वाघेला, नोडल अधिकारी पंचायत श्री धन्नालाल फुलेरिया, श्री सुनील गुर्जर, श्री सुरेश पाटीदार, जन अभियान परिषद के परामर्शदाता श्री रघुवीर सिंह सिसोदिया, मेघा श्रोत्रिय, श्री आशीष यादव, श्री प्रदीप बिलवाल, नवांकुर समिति के श्री ओमप्रकाश पाटीदार, श्री जितेंद्र राव, ग्राम विकास पशुपालन समितियों के कार्यकर्तागण, सीएमसीएलडीपी विद्यार्थी एवं ग्रामीणजन एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।