

जावरा (अभय सुराणा) । श्री मणिभद्र मंदिर जीर्णोद्धार की 15वी वर्षगाँठ सकल श्रीसंघ एवं मणिभद्र भक्त मंडल द्वारा बड़े हर्षोल्लास से दिनाँक 24 मार्च 2024 रविवार को मनाई जावेगी।
कार्यक्रम की निमन्त्रण पत्रिका का शुभ मुहूर्त में लेखन कार्य किया गया। जावरा नगर के सभी मंदिरों में विराजित परमात्मा के नाम पत्रिका लिखी गई। बैठक में सर्वप्रथम नवकार मंत्र का जाप किया गया पत्रिका लिखने के पश्चात विधी विधान से पत्रिका का पूजन किया गया। तत्पश्चात नगर के जैन मंदिर, स्थानक आदि में विराजित परमात्मा, गुरुदेव से कार्यक्रम की सफलता की विनंती के साथ पत्रिका चढ़ाई गई।
इस अवसर ओर मणिभद्र मंदिर में नारियल का तोरणद्वार बांधा गया। इस अवसर पर चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, अजय सकलेचा, अभय चोपड़ा,पंकज कांठेड़, अनिल चोपड़ा, राजेश वरमेचा,मंगलेश मेहता, हसमुख चत्तर, दिलीप चत्तर, सुभाष डूंगरवाल, चिराग चोपड़ा, श्रीपाल कोचट्टा,अशोक झामर,अनिल चपडोद, संदीप रांका आदि उपस्थित थे।