तेजस्वी भारत की बेटी संस्था द्वारा पुष्पवर्षा व रंगगुलाल के साथ मनाया गया फाग उत्सव

रतलाम 18 मार्च । तेजस्वी भारत की बेटी संस्था द्वारा पचौरी सभागृह, काटजू नगर, रतलाम में फाग उत्सव मनाया गया जिसमें कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलन से की गई तत्पश्चात रंगारंग भजनो से संस्था सदस्यों ने फाग उत्सव मनाया। इस कार्यक्रम में संस्था सरंक्षक डॉ. स्मिता शर्मा, संस्था अध्यक्ष रूचिता काबरा, सचिव राखी व्यास, सुधा गुप्ता, साधना तिवारी, सतनाम सलुजा, प्रिती गोयल, सरोज शर्मा, चन्दा सोनी, निलीमा, सुनिता शर्मा, कविता राजपुरोहित, सुशीला पडियार, सुधा वर्मा, रेखा शर्मा, ममता माहेश्वरी, मोनिका राठौर, राधा पांचाल, प्रेमलता पवार, वर्षा शर्मा, अनीता रावल, सुधा गोस्वामी, रेखा श्रीमाल, नूतन भटट्, सविता तिवारी, सपना टांक आदि उपस्थित थी। इस कार्यक्रम में सभी संस्था सदस्यो ने इको फ्रेण्डली होली बनाने का संदेश दिया व पानी का बचाव करने की सलाह दी। उक्त जानकारी नीता केलवा ने दी।