
खाचरौद। लंबे समय से रिक्त खाचरौद न्यायालय के व्यवहार न्यायाधीश वर्ग एक के पद पर नवीन पदस्थापना हो गई है। हाल ही में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट द्वारा जारी न्यायिक अधिकारियों की स्थानांतरण सूची में श्रीमती शैफाली सिंह को दमोह जिला न्यायालय से खाचरौद न्यायालय में व्यवहार न्यायाधीश वर्ग एक एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के रूप में स्थानांतरित किया गया है। उक्त पदस्थापना पर अभिभाषकों एवं क्षेत्र की जनता ने हर्ष जताया है।
अभिभाषक संघ खाचरौद द्वारा नवागत न्यायाधीश श्रीमती सिंह के स्वागत हेतु एक गरिमामयी समारोह संघ कार्यालय पर आयोजित किया गया। विशेष अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश शोएब खान व न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पंकज बुटानी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में संघ की और से वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमति चंद्रकला सुराना एवं अभिभाषक संघ अध्यक्ष प्रमोद देवड़ा द्वारा नवागत न्यायाधीश को पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया। वरिष्ठ अभिभाषक विजारत अली हाशमी, विजय सेठी और संतोष बरखेड़ावाल ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता हर्षित चौरड़िया ने किया। इस अवसर पर अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चौरड़िया, लोक अभियोजक रजनीश उपाध्याय, वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मीनारायण जोशी, डी डी राठी, अनिल शर्मा, राजेंद्र पुरोहित, मुकेश सुराना, संदीप चौधरी, संजय शर्मा, अभिषेक व्यास, सादिक शाह, रूपसिंह कपूर, दीपेन्द्रसिंह पंवार, मनीष शर्मा, उमाशंकर पाटीदार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित थे।