
रतलाम। पंडित विष्णु नारायण भातखंडे कला संस्थान द्वारा गायत्री संगीत कला केंद्र 7, सिद्धांचलम होम परिसर में संगीत से संस्कार शिविर क़े दुसरे दिवस गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजन श्याम भावसार, पंडित शिवपाल छापरी और आनन्द तिवारी ने क्रमशः समय का महत्त्व, कड़ी मेहनत और वैदिक गणित में गुणा, जोड़, घटाव आदि के सार गर्भित तथ्य बतलाये। तत्पश्चात शिविर के उद्देश्य और पिछले दिवस के कार्यों को दोहराते हुए जीवन में संस्कारों का महत्त्व को कहानी के माध्यम से डॉ सतीश गोथरवाल द्वारा प्रतिभागियों के बीच में रखा गया तथा संगीत से संस्कार के अंतर्गत गायत्री मंत्र, हिंदी की गिनती, पहाड़े, सुविचार, कहानी आदि के बारे में समझाया। शिविर में पीहू, रुद्रांश, धनिष्ठा, पूर्वा, भक्ति, विभूति आशुतोष, कार्तिक गायत्री चौहानआदि ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।