

रतलाम । लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत आधिकाडिक मतदान के उद्देश्य को लेकर मतदाता जागरूकता आयोजनों का सिलसिला लगातार जारी है। कलेक्टर श्री राजेश बाथम के निर्देशन में जिले में विभिन्न शासकीय विभाग को द्वारा प्रतिदिन आयोजन किया जा रहे हैं। जिला नोडल अधिकारी सीईओ जिला पंचायत श्री श्रृंगार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास तथा स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी श्री रजनीश सिन्हा, सहायक संचालक सुश्री अंकिता पंड्या तथा अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा गतिविधियों का आयोजन में सक्रियता के साथ कार्य किया जा रहा है।
आयोजनों के सिलसिले मैं शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त समन्वय में गतिविधि आयोजित की गई। जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों, अस्पतालों पर स्वास्थ्य शिविरों तथा टीकाकरण के साथ ही मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान मतदाता सम्मेलन तथा वोटर हेल्पलाइन 1950 की जानकारी दी गई। शिकायत क्यों के लिए शिकायत की जाने हेतु आयोग द्वारा बनाए गए सिविजिल ऐप के बारे में बताया गया। इस दौरान मतदाता शपथ तथा हस्ताक्षर भी कराए गए। विभिन्न आयोजनों में जिला मीडिया अधिकारी स्वास्थ्य श्री आशीष चौरसिया, श्रीमती सुशीला व्यास, श्रीमती नीलम वाघेला, श्रीमती ज्योति सोनी, सुश्री उषा लिंबोदिया, सुश्री हेमलता गहलोत, श्रीमती मालती शर्मा, श्रीमती हेमलता गेहलोत, श्रीमती सरला कुरील आदि उपस्थित रहे।