पैदल निकले मशाल लेकर… ज्योति यात्रा का बड़ावदा में समापन


बड़ावदा(शिरीष सकलेचा) । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक जीवन जनसेवा के लिए समर्पित रहा है। आपके कुशल नेतृत्व से आज देश की दशा और दिशा दोनों बदली है। यदि नेतृत्वकर्ता अच्छा हो तो परिणाम भी अच्छे आते है। आज जो सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई है यह अखंड है। यह ज्योति यात्रा इस बात का संदेश है कि सेवा का कोई अंत नहीं है। सेवा की यह मशाल निरंतर जलती रहेगी।आपने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए भारत की संकल्पना देश के सामने रखी है। आने वाले समय में यह शोध का विषय रहेगा कि tg नरेंद्र मोदी के पहले का भारत कैसा था और उनके बाद का भारत कैसा है।
उक्त बाते क्षेत्रीय विधायक चिंतामणि मालवीय ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर निकाली जा रही ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के आलोट विधान सभा के समापन अवसर पर नगर परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कही।
इसके पहले सेवा ज्योति यात्रा नगर के तेजाजी मंदिर से प्रारंभ हुई। विधायक सहित अन्य लोग मशाल हाथ में लेकर पैदल नगर परिषद कार्यालय पहुंचे।सभी ने देश सेवा का संकल्प लिया।
नगर परिषद अध्यक्ष कल्पना राजेंद्र कुमावत, जिला योजना समिति सदस्य अनिल अवस्थी, सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र कुमावत , सीएमओ अनिल कुमार सक्सेना, अशद खान आदि ने विधायक, आलोट जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कालूसिंह परिहार, जिला पंचायत सदस्य संतोष पालीवाल, बड़ावदा मंडल अध्यक्ष लोकेश शर्मा,बरखेड़ा मंडल अध्यक्ष हरिसिंह गुर्जर, ताल मंडल अध्यक्ष शुभम राठौड़, खारवा मंडल अध्यक्ष गोपाल दांगी एवं पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेश टांक आदि का पुष्पमाला पहनाकर,साफा बांधकर स्वागत किया। संचालन मंडल अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने किया । आभार अनिल अवस्थी ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर एल्डरमेन मांगीलाल अजमेरा,पार्षद प्रकाश मालवीय ,उमराव सिंह गुर्जर, संजय चावड़ा,अमन हिंगड ,रजत सांड आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि आदि मौजूद थे।
समस्याओं से कराया अवगत
विधायक बनने के बाद पहली बार नगर परिषद पहुंचने पर अध्यक्ष कल्पना कुमावत ने विधायक को शांतिवन में स्नान गृह, महिला लघु उद्योग, कालेज, आंगनवाड़ी भवनों आदि की स्वीकृति दिलवाने की मांग को लेकर विस्तृत चर्चा की।विधायक ने सभी बिंदुओं पर आवश्यक कार्यवाही कर निराकरण की बात कही।