भारत विकास परिषद जावरा के अध्यक्ष शेखर नाहर व नेत्र प्रकल्प प्रभारी निलेश मेहता सम्मानित


बड़नगर। नेत्रदान के क्षेत्र में डॉ. ददरवाल द्वारा 1001 नेत्र उत्सर्जन पूर्ण करने पर गीता भवन न्यास समिति, बड़नगर द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद जावरा के अध्यक्ष शेखर नाहर एवं नेत्र प्रकल्प के प्रभारी रहे निलेश मेहता को मंच पर आमंत्रित कर मोमेंटो, प्रतीक चिन्ह, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस उपलब्धि में जावरा नगर के योगदान को भी विशेष रूप से रेखांकित किया गया। भारत विकास परिषद जावरा के नेत्रदान प्रकल्प के माध्यम से अब तक लगभग 120 नेत्रदान कराए जा चुके हैं। अध्यक्ष शेखर नाहर के नेतृत्व एवं निलेश मेहता के प्रकल्प संचालन में किए गए प्रयासों से क्षेत्र में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ी है।
डॉ. ददरवाल के 1001 नेत्र उत्सर्जन की उपलब्धि के साथ जावरा के करीब 120 नेत्रदान भी मानव सेवा की इस मुहिम में शहर की सक्रिय भागीदारी को दर्शाते हैं। यह सम्मान जावरा के नेत्रदाताओं, भारत विकास परिषद और इस पुनीत अभियान से जुड़े सभी सहयोगियों के लिए गौरव का विषय है।