
रतलाम| लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की आवश्यक कार्यकारी बैठक चंद्रशेखर मंडल के ग्राम रामपुरिया में मंडल मंत्री एत्रीबाई के निवास पर संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक को लोकसभा चुनाव प्रभारी श्रीमती अनीता कटारिया ने संबोधित किया। इस अवसर पर सपना दुबे, मीडिया प्रभारी ललिता पंवार और मोर्चा पदाधिकारी बहने उपस्थित रही। बैठक का संचालन मंडल अध्य्क्ष सोनम ने किया| आभार महामंत्री भावना ने माना।