श्री विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण समाज मंदिर ट्रस्ट समिति द्वारा समाजजनों की गोठ का आयोजन 9 अप्रैल

रतलाम। हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि की एकम 9 अप्रैल 2024, मंगलवार को जांगिड़ ब्राह्मण समाज की परम्परा अनुसार समाज के श्री विश्वकर्मा घाम मंदिर धर्मशाला नेमीनाथ नगर रतलाम पर दोपहर 03 बजे से सभी समाजजनों की गोठ का आयोजन रखा गया है। उक्त जानकारी समाज मंदिर ट्रस्ट समिति अध्यक्ष जनक नागल ने देते हुए बतलाया कि दोपहर 03 बजे समाज ट्रस्ट की बैठक रखी गई है उसके पश्चात दोपहर 04 बजे समाज का नाम रोशन करने वाले एवं समाज को सहयोग करने वाले समाज बंधुओं एवं उत्कृष्ट विधार्थियों का सम्मान समारोह तथा शाम 05 बजे से स्नेह भोज रहेगा। विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण समाज (मारवाड़ा) रतलाम मंदिर ट्रस्ट समिति रतलाम सभी समाज बंधुओं से आग्रह करतीं हैं कि आवश्यक रूप से पधार कर सहभागिता कंरने की कृपा करें।