

रतलाम। श्री पंचान अग्रवाल समाज ने बड़बड़ स्थित हनुमानजी के मंदिर परिसर मैं सामूहिक रूप से आज दिनांक 9 अप्रैल को नववर्ष गुड़ी पड़वा पर्व बड़ी ही उत्साह के साथ मनाया।
समाज प्रमुख श्री शांतिलालजी चौधरी के नेतृत्व मैं समाजजनों द्वारा प्रातः गौपूजन और गोसेवा कर नववर्ष की शुरुवात की गई। उसके पश्चात् महाराजा अग्रसेनजी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
आगंतुक सभी समाजजनों का वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य ओमजी गर्ग,सुनीलजी गोयल, राजेशजी गोयल,चांदूलालजी अग्रवाल,दिलीपजी मित्तल,महेशजी अग्रवाल ,योगेशजी अग्रवाल द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया। श्री पंचान अग्रवाल महिला मंडल प्रवक्ता लीना अग्रवाल ने बताया मंडल द्वारा सेल्फी फ्रेम सजाओ (गणगौर थीम पर) प्रतियोगिता रखी गई थी जिसमें बड़ी संख्या मैं महिलाओं व युवतियों ने भाग लिया।
मनाया गणगौर महोत्सव
महिला मंडल सचिव कविता मित्तल ने बताया उपस्थित सभी महिलाएं गणगौर माता को लेकर जुलूस के रूप मैं निकली व पूजा अर्चना कर गणगौर उत्सव मनाया।समाज की महिलाएं सोलह दिवसीय गणगौर माता की पूजा कर रही है।
आगामी 11 अप्रैल को समाज की धनजी बाई का नोहरा स्थित धर्मशा पर 20 से अधिक महिलाओं का महिला मंडल द्वारा सामूहिक उद्यापन करवाया जायेगा।इस अवसर पर मंडल की रेखा गोयल,सीमा कोकड़ा,अंजू मित्तल,भावना अग्रवाल,नीता अग्रवाल,प्रमिला अग्रवाल,सुनीता गर्ग,रमिला अग्रवाल आदि उपस्थित थी।
समाज के प्रवक्ता मितेश अग्रवाल ने बताया सभी ने सामूहिक भोजन का आनंद लिया तथा एक दूसरे को नव वर्ष अभिनंदन कर परंपरानूसार बड़े ही हर्ष और उल्लास से नववर्ष मनाया।