जैन सोशल ग्रुप जावरा नवकार की रोटी संग्रह अभियान योजना का हुआ शुभारंभ

जावरा (अभय सुराणा) । जीव दया और मानव सेवा का एक बड़ा और महान प्रकल्प लेकर जैन सोशल ग्रुप जावरा नवकार द्वारा जो सेवा की जाती है वह संपूर्ण देश और प्रदेश के लिए अनुकरनीय है अपने 27 सेवा प्रकल्पों के साथ जैन सोशल ग्रुप जावरा नवकार ने अपना नाम अपनी पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर तक बनाई है जो अपने आप में एक उपलब्धि है उक्त विचार खतरगछ श्री संघ अध्यक्ष श्री प्रदीप जैन चौधरी द्वारा जैन सोशल ग्रुप जावरा नवकार के रोटी संग्रह अभियान योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में व्यक्त किए गए।
कार्यक्रम में त्रिस्तुतिक श्री संघ के उपाध्यक्ष श्री सुरेश पगारिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा जैन सोशल ग्रुप जावरा नवकार अपने सेवा कार्यों और सांस्कृतिक आयोजन के माध्यम से जावरा को समाज सेवा के क्षेत्र में एक नया स्थान दिया है, अपने नवकार सदस्य को शुभकामनाएं देते हुए अपनी निरंतरता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मंडी व्यापारी संघ के अध्यक्ष अजित चत्तर ने मैं विचार व्यक्त करते हुए कहा नवकार ग्रुप की प्रेरणा से सिर्फ जैन समाज मे ही नहीं अपितु अन्य समाज में भी जागृति आई है और इस जन जागृति से मनुष्य और जीव दया के जो कार्य हो रहे हैं वह प्रेरणा दायक है।
नवकार अध्यक्ष श्री हर्षित पगारिया अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा नवकार के वरिष्ठ साथियों द्वारा मुझे जो दायित्व सोपा गया है उस पर मैं अपनी टीम के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक,रचनात्मक एवं जीव दया के कार्यों को करते हुवे करें अपने विचार व्यक्त करते हुए एक नया अध्याय लिखने की कोशिश करूंगा।
इस अवसर पर नवकार ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष संजय आंचलिया, मनोज मेहता, नरेंद्र काठेड़, अभिषेक बोरदिया, आयुष चौरडिया, प्रियंक धारीवाल, दिनेश भंडारी, सुभाष टुकड़िया,प्रितेश जैन, विनीत बाफना, कमल पोखरना, ऋषभ संघवी, अंकित भंडारी, अमित झामर, वीरेन्द्र सिसोदिया, मितेश धोका, मोहित सियार आदि सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रियंक धारीवाल द्वारा किया गया। अंत में आभार आयुष चौरडिया द्वारा व्यक्त किया गया।