

जावरा ( अभय सुराणा) । भीमराव रामजी आंबेडकर डॉ बाबासाहेब आंबेडकर के नाम से लोकप्रिय विधिवेता, अर्थशास्त्री राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। आपने श्रमिकों किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया था। अपने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था ।उक्त विचार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा के अध्यक्ष सुशील कोचट्टा नें आज आंबेडकर जयंती के अवसर पर कोर्ट प्रांगण के बगीचे पर डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को माल्यार्पण करते हुए उपस्थित जनों को संबोधित किया ,आपने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर एक जाने-माने वकील थे उन्होंने केवल अपने पक्षकार के लिए वकालत नहीं की बल्कि समानता स्वतंत्रता और बंधुत्व के लोकतांत्रिक मूल्यों की भी वकालत करी इसलिए उनकी गिनती आज भी दुनिया के श्रेष्ठ वकीलों में की जाती है ।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ .एच एस राठौर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ कडपा जिला बूथ प्रकोष्ठ अध्यक्ष वरुण श्रोत्रीय कांग्रेस नेता नीतिराज सिंह कार्यवाहक अध्यक्ष अजीजु रहमान पठान पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष एडवोकेट सीताराम रारोतीय युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अंकित ललवानी ने भी संबोधित किया। पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष हीरालाल मेहता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र गंगवाल वित समिति चेयरमैन लोकेश विजवा जलकल समिति चेयरमैन मोहम्मद मुस्तकीम मंसूरी चेयरमैन आसिफ कबाड़ी इब्राहिम मंसूरी पार्षद प्रतिनिधि नौशाद भाई आमिर खान विनोद ओरा पूनम चंद रारोतिया अनिल सोनी अशोक सिसोदिया महेश नेका आदि उपस्थित थे आभार महिला कांग्रेस अध्यक्ष अन्नपूर्णा पवार ने माना।