
रतलाम । श्री गढखंखाई माता चुनरी यात्रा आयोजन समिति के द्वारा चैत्र नवरात्रि की सप्तमी सोमवार 15 अप्रैल 2024 को सायं 6:00 बजे श्री पद्मावती माताजी मंदिर राजमहल से श्री गढ़खंखाई माताजी मंदिर राजपुर तक भव्य और विराट चुनरी यात्रा निकाली जाएगी।
उक्त जानकारी श्री गढखंखाई माता चुनरी यात्रा आयोजन समिति के संयोजक जनक नागल, अध्यक्ष धर्मेंद्र रांका (पार्षद) एवं उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से देते हुए बताया कि सोमवार 15 अप्रैल को शाम 6:00 बजे राजमहल स्थित श्री पद्मावती माताजी एवं श्री चामुंडा माताजी को 11 – 11 फीट की चुनरी ओढ़ाई जाकर महा आरती कर पद्मावती मंदिर से भव्य और विराट पैदल चुनरी यात्रा निकाली जाएगी जो पैलेस रोड, डालुमोदी बाजार, माणक चौक, घांस बाजार, चौमुखी पुल, चांदनी चौक लक्कड़पीठा ,बाजना बस स्टैंड सागौद रोड, शिवगढ़ होते हुए 39 किलोमीटर का पैदल मार्ग तय कर कर प्रातः 6:00 बजे श्री गढखंखई माता मंदिर राजापुरा पहुंचकर राष्ट्र की प्रगति और उन्नति की कामना को लेकर चुनरी चढ़ाई जाएगी।
आयोजन समिति के संयोजक जनक नागल , अध्यक्ष धर्मेंद्र रांका पार्षद उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौहान, मंगल सिंह पंवार ओमप्रकाश धीमान, मुकेश गांधी, विपिन सोनी, अजय यार्दे , गोपाल शर्मा, संजय पेमाल, गोविंद सिंह चौहान कमलेश जोशी, श्रीमती रत्ना डॉक्टर रचित अग्रवाल, पुखराज हंसवाला ऋषि पाटीदार , गब्बर यादव संजय पंवार, लखन सिंह शेखावत,नीरज चावला, मंगल सोनार्थी , अनिल पांचाल, अर्जुन प्रजापत, सोनु प्रजापत , राहुल शर्मा एडवोकेट, हेमंत ठाकुर, दिनेश मालवीय, खुशाल बैरागी, चंदनसिंह शेखावत, कृणाल सिंह गोयल, भरत सेन, वासुदेव बैरागी, आदि द्वारा शहर के सभी धर्म प्रेमी संगठन एवं माता बहनों से आग्रह किया है कि वह अधिक से अधिक संख्या में अपने परिवार और इष्ट मित्रों के साथ इस चुनरी यात्रा में पधार कर चुनरी यात्रा की शोभा को बढ़ावे ।