भाजपा जिलाध्यक्ष ने सैलाना-आलोट विधानसभा क्षेत्र मे किया कार्य विभाजन

रतलाम 15 अप्रैल 2024। लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने सैलाना और आलोट विधानसभा मे पार्टी नेताओं के बीच कार्य विभाजन किया है। यह कार्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय की सहमति से किया गया है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को सैलाना विधानसभा का प्रभारी एवं जिला मंत्री कीर्ति शरण सिंह को सह प्रभारी बनाया गया है। पूर्व विधायक जितेंद्र गेहलोत आलोट विधानसभा के सह प्रभारी होगे।
इसी तरह पूर्व जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा ताल मंडल के प्रभारी एवं पूर्व जिला कार्यालय मंत्री राकेश मिश्रा सैलाना मंडल का प्रभारी बनाए गए है।