वरिष्ठ भाजपा नेता मीसा बंधु श्री कन्हैयालाल चौधरी (जाट) का असामयिक निधन परिजनों ने समाजहित में किया नेत्रदान

रतलाम। नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत ने बताया कि संस्था के द्वारा चलाये जा रहे नेत्रदान जागरूकता अभियान में आज भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व नगर अध्यक्ष मीसा बंधु श्री कन्हैयालाल चौधरी सुपुत्र स्व. श्री भेरूलाल जी चौधरी के असामयिक निधन होने पर संस्था की महिला विंग प्रमुख श्रीमती राखी व्यास सुपुत्री मीसा बंधु स्व. प्रेम उपध्याय द्वारा प्रेरित करने एवम श्री गोविन्द काकानी के सहयोग से सुपुत्र वीरेंद्र चौधरी, विजय चौधरी एवम परिजनों की सहमती से नेत्रम संस्था के माध्यम से गीता भवन न्यास के ट्रस्टी, नेत्रदान प्रभारी डॉ. जी.एल. ददरवाल (कुमावत) को सूचना दी सूचना प्राप्त होते ही वे अपनी टीम के, श्री पंकज मोरवाल, श्री परमानन्द जी राठौड़ के सहयोग से बडनगर से रतलाम पहुंच कर सफल नैत्रदान करवाया गया। नेत्रदान के दौरान नेत्रम संस्था के नवनीत मेहता, भगवान ढलवानी, गोपाल पतरा वाला,शलभ अग्रवाल, हेमन्त मूणत, राखी व्यास मौजूद रहे।
नेत्रम संस्था के ओमप्रकाश अग्रवाल, शीतल भंसाली, प्राशान्त व्यास, CA रितेश नाग़ोरी, CA गौरव गांधी, CA अभिषेक रांका, राकेश पोरवाल, विवेक अग्रवाल, मंजुला माहेश्वरी, सपना दुबे, अंजू सोनी, कश्मीरा पाठक ने कृतज्ञता प्रकट करते हुए चौधरी परिवार रतलाम को धन्यवाद व्यक्त किया।