नगर के बड़े नालो की सफाई का कार्य प्रारंभ

रतलाम 17 अप्रैल । वर्षा ऋतु में जल भराव की स्थिति उत्पन्न ना हो इस हेतु निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट के निर्देशानुसार वर्षा के पूर्व नगर के बड़े नालो की सफाई का कार्य निगम के स्वास्थ्य विभाग अमले प्रारंभ किया गया है।
निगम आयुक्त श्री भट्ट के निर्देशानुसार नगर निगम के स्वास्थ्य अमले द्वारा लक्कड़पीठा, डाट की पुल, फतेह मस्जिद व हसन अली की चाल वाले नाले की सफाई कार्य सफाई संरक्षक, 2 जेसीबी, 2 डंपर व 4 ट्रेक्टर ट्रॉली के माध्यम से करवाया जाकर यथा समय कचरा-मलबा उठवाया गया यह अभियान निरंतर रहेगा।
नगर निगम द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि नगर निगम द्वारा नगर के बड़े नालो की सफाई का कार्य प्रारंभ किया गया है इस कार्य में सहयोग प्रदान करें।