उत्साह के साथ सभी करें मतदान

विश्व धरोहर दिवस पर मतदाता जागरूकता हेरिटेज वॉक आयोजित की गई

रतलाम ।़ सभी नागरिक अपने मताधिकार का उपयोग करें, उत्साह के साथ सभी लोग मतदान के लिए पहुंचें। यह संदेश गुरुवार को विश्व धरोहर दिवस पर रतलाम में आयोजित की गई मतदाता जागरूकता हेरिटेज वाक में सम्मिलित बुजुर्गों, किशोरों एवं युवाओं ने दिया।़
मतदाता जागरूकता के आयोजन में शहरी विकास परियोजना अधिकारी श्री अरुण पाठक, सहायक संचालक महिला बाल विकास सुश्री अंकिता पंड्या, नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह, पीएचई के श्री आनंद व्यास, स्वास्थ्य विभाग के श्री शरद शुक्ला, शिक्षा विभाग के श्री जितेंद्र जोशी, इनरव्हील क्लब रतलाम गोल्ड अध्यक्ष सुश्री सीमा बोथरा, उपाध्यक्ष श्री मनमीन बैद, लायंस क्लब रतलाम ग्रेटर से श्री रवि बोथरा, लायंस क्लब रतलाम श्री नीरज सुरौलिया, लायन श्री राजेन्द्र राजपुरोहित अध्यक्ष, लायन श्री दिनेश गहलोत सचिव, लायन श्री योगेश तिवारी कोषाध्यक्ष, लायंस क्लब रतलाम समर्पण लायन सर्जन श्री राजपुरोहित अध्यक्ष, लायन रीता दीक्षित कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे।
विश्व धरोहर दिवस के उपलक्ष्य में मतदाता जागरूकता हेतु आयोजित हेरिटेज वाक पुराने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गुलाब चक्कर से प्रारंभ होकर महलवाड़ा पहुंची। गुलाब चक्कर में श्री अरुण पाठक ने उपस्थित सभी व्यक्तियों को मतदान की शपथ दिलाकर रैली का प्रारंभ किया। रैली में शामिल व्यक्ति अपने हाथों में मतदाता जागरूकता की तख्ती लिए मतदान हेतु आमजनों को संदेश दे रहे थे, उत्साह के साथ मतदाता जागरूकता के नारे लगा रहे थे।