श्री जयंत मधुकर शीतल निर का हुआ उद्घाटन

रतलाम। अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के सेवा प्रकल्प के द्वारा श्री जयंत मधुकर शीतल निर का उद्घाटन महापौर प्रहलाद पटेल, मंडी सचिव एम एस मुनिया, त्रिस्तुतिक जैन श्री संघ अध्यक्ष सुशील छाजेड़ के अतिथि में संपन्न हुआ। अतिथियों का स्वागत नवयुवक परिषद अध्यक्ष दीपक खेड़ा वाला एवं समस्त परिषद साथी महिला परिषद एवं जैन श्री संघ के ट्रस्टीजन एवं मंडी व्यापारियों द्वारा किया गया एवं राष्ट्रीय सेवा प्रकल्पों के इस कार्यक्रम पर प्रकाश ट्रस्ट मंडल के सचिव राजकमल दुक्कड़ द्वारा डाला गया। संचालन रितेश बाफना द्वारा किया गया। उक्त जानकारी परिषद प्रचार मंत्री पंकज बाफना द्वारा दी गई।