



झुमरीतिलैया। श्री दिगंबर जैन समाज द्वारा आज भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः प्रभात फेरी के साथ पूरे नगर का भ्रमण किया गया और भगवान महावीर के जयकारों और अहिंसा के संदेशों का उद्घोष किया गया । दोपहर में विशाल रथ यात्रा, बैंड ,नगाड़ा घोड़ा के साथ जुलूस ने पूरे शहर का भ्रमण किया जैन समाज की महिलाएं पीला वस्त्र और पुरुष श्वेत वस्त्र में साथ साथ चल रहे थे । जैन स्कूल के बच्चे अपने स्कूल बैंड के साथ जैन महिला संगठन भगवान के जयकारों का स्लोगन एवं भक्ति गीत के साथ जुलूस की शोभा बढ़ा रहे थे सुबोध जैन गंगवाल संजय लट्टू छाबड़ा अनु अजमेरा अपनी पूरी संगीत म्यूजिशियन पार्टी के साथ भगवान महावीर जन्म कल्याणक गीत और उद्घोष से पूरे शहर के के वातावरण को धर्म और भक्ति की गंगा में बहा रहे थे नगाड़ा टीम ने पूरे लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया ,सभी का मन मोह लिया, रथयात्रा में विराजमान भगवान का रास्ते में सभी जगह-जगह लोगों ने आरती उतारी यह धार्मिक शोभायात्रा डॉक्टर गली जैन बड़ा मंदिर से स्टेशन रोड, ओवर ब्रिज, पानी टंकी रोड होते हुए नया मंदिर में समाप्त हुई झंडा चौक पर मूलचंद छाबड़ा सेवा फाउंडेशन के द्वारा आम जनों के लिए शरबत पेयजल की व्यवस्था की गई । जिसे प्रारंभ पार्षद पिंकी जैन एवं जैन समाज के सह मंत्री राज छाबड़ा एवं सुशील छाबड़ा ने संयुक्त रूप से किया झंडा चौक को भगवान महावीर के बैनर ओर झंडा से सजाया गया और विश्व शांति और अहिंसा की कामना की आज प्रातः 1008 भगवान महावीर स्वामी का भव्य महा मस्तकाभिषेक समाज के युवकों ने किया । भगवान की प्रथम शांतिधारा का कलश प्रदीप-मीरा छाबडा ,निर्मल झांझरी,विमल सेठी,कमल-पार्थ सेठी को प्राप्त हुआ,रथ पर भगवान विराजमान संजय-ममता सेठी के परिवार को प्राप्त हुआ रथ का सारथी संदीप,संजय,आशीष सेठी परिवार बने, रथ पर खजांची बन कर रतन की वर्षा करने का सौभाग्य सिद्धार्थ जियान झांझरी परिवार को प्राप्त हुआ, घोड़ा रथ बग्गी पर बैठने का सौभाग्य समाज के कोषाध्यक्ष सुरेन्द-सरिता काला को प्राप्त हुवा सभी कार्यक्रम में विशेष रूप से समाज के सुशील छाबडा,सुरेश झांझरी,ललित सेठी, सह मंत्री , राज छाबड़ा, सुनील सेठी, निवर्तमान पार्षद पिंकी जैन मुख्य रूप से सभी कार्यक्रम में शामिल हुए जैन युवक समिति, जैन महिला समाज के पदाधिकारी सदस्य,दिलीप बाकलीवाल, राजीव छाबडा, अभिषेक गंगवाल शैलेश छाबड़ा विकास सेठी विवेक सेठी ऋषभ शेट्टी, सिद्धार्थ सेठी,प्रशम सेठी,अमित सेठी,ईशान,पीयूष कासलीवाल, आदि सभी लोगों ने कार्यक्रम की सफलता में अपना योगदान दिया।
जैन समाज मीडिया प्रभारी नवीन जैन एवं राजकुमार जैन अजमेरा ने यह जानकारी दी।