चिराग चोपड़ा का सम्मान

जावरा (अभय सुराणा) । जावरा नगर के प्रसिद्ध युवा भजन गायक श्री चिराग चोपडा का उदयपुर में समस्त जैन समाज देवेंद्र धाम परिक्षेत्र भुवाणा द्वारा आयोजित महावीर जन्म कल्याणक कार्यक्रम में आसाम के महामहिम राज्यपाल, भाजपा राजस्थान के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व गृह मन्त्री राजस्थान सरकार द्वारा बहुमान किया गया।
ज्ञात रहे चिराग चोपड़ा जावरा नगर के प्रसिद्ध युवा भजन गायक है जिन्होंने पूरे देश मे अपनी प्रस्तुति देकर अमित छाप छोड़ी है।आज देश के नामी भजन गायकों में चिराग चोपड़ा का नाम लिया जाता है। चिराग चोपड़ा को जैन मंचो के साथ खाटू श्याम भजन मंचो की शान है।