
रतलाम । नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत ने बताया कि संस्था के द्वारा चलाये जा रहे नेत्रदान जागरूकता अभियान में आज जैन समाज के वरिष्ठ श्री चंदनमल गेलड़ा सुपुत्र स्व. श्री सुजानमल गेलड़ा का असामयिक निधन होने पर संस्था के विमल गेलड़ा , अजय भंडारी द्वारा प्रेरित करने पर सुपुत्री, साधना रूनवाल, अनिता पुंगलिया, राजकुमारी बोथरा एवम परिजनों की सहमती से नेत्रम संस्था के ओमप्रकाश अग्रवाल ने गीता भवन न्यास के ट्रस्टी, नेत्रदान प्रभारी डॉ. जी.एल. ददरवाल (कुमावत) को सूचना दी सूचना प्राप्त होते ही वे अपनी टीम के, श्री परमानन्द जी राठौड़ के सहयोग से बडनगर से रतलाम पहुंच कर सफल नैत्रदान करवाया गया। नेत्रदान के दौरान नेत्रम संस्था के भगवान ढलवानी,ओमप्रकाश अग्रवाल, कुंदन सोनी, शलभ अग्रवाल, हेमन्त मूणत,हितेश वागमार, ज्ञानचंद सराफ मौजूद थे,
नेत्रम संस्था के नवनीत मेहता, शीतल भंसाली, प्राशान्त व्यास, ca रितेश नाग़ोरी, ca गौरव गांधी, ca अभिषेक रांका, राकेश पोरवाल, विवेक अग्रवाल,गिरधारीलाल वर्धानी मंजुला माहेश्वरी,राखी व्यास,रीना टाक, सपना दुबे, अंजू सोनी, कश्मीरा पाठक ने कृतज्ञता प्रकट करते हुए गेलड़ा परिवार रतलाम का धन्यवाद व्यक्त किया।