जीव दया के साथ चल समारोह में उमडा जैन समाज

जावरा (अभय सुराणा) । भगवान महावीर स्वामी की जयंती को जन्म कल्याणक महोत्सव के रूप में मनाते हुए संयुक्त जैन महावीर जयंती समिति के तत्वाधान में विशाल चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गो से निकला गया जिसमें महिलाओं एवं पुरुषों के साथ युवाओं एवं नन्हा मुन्ना बच्चों की टोलिया भगवान महावीर की स्तुति कर रहे थे। वही बैंडबाजो की मधुर स्वर लहरिया एवं ढोल की थाप सभी के उत्साह में वृद्धि कर रहे थे।सभी समाज जनों ने सफेद कुर्ता पजामा एवं पंचरगी दुगट्टा डाल रखा था जो आकर्षक लग रहे थे।
चल समारोह की अगुवाई सांसद सुधीर गुप्ता, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि युसूफ कडपा, श्री संघ अध्यक्ष अशोक लक्कड़ ,विजय आचलिया, अनिल पोखरना,प्रदीप चौधरी, अशोक छजलानी ,अशोक कोठारी ,पवन पाटनी,रितेश जैन,ओम श्रीमाल ,समिति के संरक्षक मदनलाल धारीवाल ,अध्यक्ष नगिन चंद्र सकलेचा ,महासचिव अभय कोठारी, कोषाध्यक्ष कैलाश बारोड, चल समारोह संयोजक संदीप रांका ,शिखर घारीवाल आदि ने की ।
चल समारोह में विभिन्न महिला मंडलों ने भगवान महावीर का संदेश देने वाली तख्तियां हाथ में ले रखी थी, तो कुछ महिला मंडल गरबा खेल रही थी, तो कुछ महिला मंडल भगवान महावीर के जय कारे कर रही थी ।चल समारोह में फैंसी ड्रेस में बच्चे आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। चल समारोह का स्थान -स्थान पर विभिन्न संस्थाओं ने स्वागत अभिनंदन किया!
चल समारोह पिपली बाजार में धर्म सभा में परिवर्तित हुआ जहां दिगंबर जैन संत जैन मुनि वात्सल्य मूर्ति युवारत्न 108 सुयत्न सागर जी महाराज ने विशाल जैन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान महावीर ने वितराग का ज्ञान प्रदान किया और दुनिया को अहिंसा का संदेश दिया जिससे आज संपूर्ण विश्व भगवान महावीर का यशोगान कर रहा है ।आपने कहा कि भगवान महावीर के जन्म से जग का वातावरण बदल गया और जियो और जीने दो के संदेश के साथ ही अहिंसा से जीवन प्रशस्त करने का मार्ग प्राप्त हुआ। इस अवसर पर धर्म सभा में अध्यक्ष श्री नगीनचन्र्द सकलेचा ने भगवान महावीर के जन्म कल्याणक कार्यक्रमों की जानकारी दी।उपाध्यक्ष धर्मचंद चपड़ोद ,चंद्र प्रकाश ओसवाल ,नगर पालिका उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, आदि ने संबोधित करते हुए भगवान महावीर के संदेश को जीवन में उतारने का आग्रह किया। मंगलाचरण श्रीमती प्रमिला धारीवाल एवं अर्चना करनावट ने प्रस्तुत किया जैन राष्ट्रगान आशीष दासोत ने प्रस्तुत किया।
धर्म सभा में सरदारमलजी धारीवाल ने अपनी पत्नी स्वर्गीय सुशीला जी की स्मृति में संयुक्त महावीर जयंती उत्सव समिति को 1लाख रुपये स्थाई निधि के रूप में प्रदान किये ताकि प्रति वर्ष भगवान महावीर के ऊपर हिंदी में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जा सके। उनकी इस घोषणा का उपस्थित जन समुदाय ने हर्ष ध्वनि से अनुमोदन की। श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति द्वारा तीन दिनों तक विभिन्न स्थानों पर जीवदया की गई।आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष पुखराज पटवा एवं कार्यक्रम का संचालन महासचिव अभय कोठारी ने किया।