जैन दिवाकर हायर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम 100% रहा

विद्यालय संचालक अभय श्रीमाल ने दी बधाई एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की

जावरा (अभय सुराणा) ।.श्री जैन दिवाकर हायर सेकेण्डरी स्कूल रिंगनोद में कक्षा 5 वी और 8 वी की बोर्ड पैटर्न परीक्षा का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा जिसमें कक्षा आठवीं मे 51 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण हुए ।
प्रथम स्थान पर छात्रा गौरांशी कुंवर राठौर पिता महेंद्र सिंह राठौर ने 90%, द्वितीय स्थान पर अनंत राठौड़ पिता अनिल राठौड़ ने 88% , तृतीय स्थान पर छात्र लक्की माली पिता राजेंद्र माली ने 86.66% अर्जित किये। इसी प्रकार कक्षा पांचवी में 54 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण हुए ।
प्रथम स्थान पर छात्र प्रद्युमन शर्मा पिता दीपेंद्र शर्मा ने 83% द्वितीय स्थान पर सुनील सूर्यवंशी पिता भंवरलाल सूर्यवंशी ने 81.55%,तथा तृतीय स्थान पर तुषार सोलंकी पिता समरथलाल सोलंकी ने 81.25% अर्जित किए। इस विशेष उपलब्धि पर विद्यालय संचालक श्री अभय श्रीमाल, प्राचार्य श्री मुकेश विश्वकर्मा एवं विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।