धर्मस्व नगरी रतलाम में नेत्रदान के प्रति बढ़ रही जागरूकता

रतलाम। समाजसेवी हेमन्त मुणत ने बताया की धर्मस्व नगरी में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ती जा रही है इसी क्रम में आज रतलाम शहर के प्रख्यात साहित्यकार प्रो. रतन चौहान सा. की धर्मपत्नी श्रीमति कृष्णाजी चौहान का आकस्मिक निधन होने पर रतलाम के वरिष्ठ समाजसेवी काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव श्री गोविन्द काकानी की सक्रियता से परिजनों को श्रीमती चौहान के नेत्रदान (कार्निया)दान करने कीप्रेरणा दी|
प्रोफेसर रतन चौहान ,उनके सुपुत्र जयदीप चौहान (लालू), सुपुत्री डॉक्टर लक्ष्मी चौहान एवं श्रीमती तृप्ति कसेरा द्वरा स्वीकृति देने पर गोविंद काकानी द्वारा गीता भवन न्यास बड़नगर के नेत्रदान प्रभारी डॉ जी एल ददरवाल को सूचित किया| सूचना प्राप्त होते ही वे अपनी टीम के उमाशंकर मेहता, पंकज मोरवाल, परमानंद राठौर के साथ बडनगर से रतलाम पहुंच कर नेत्रदान सम्पन्न किया नेत्रदान के दौरान नेत्रंम संस्था के भगवान ढलवानी,नवनीत मेहता, ओमप्रकाश अग्रवाल,शलभ अग्रवाल, हेमन्त मूणत मौजूद थे
काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन एवम नेत्रम परिवार की ओर से गोविंद काकानी ने जवाहर नगर शमशान पर उपस्थित साहित्यकार ,कवि ,समाज बंधु, जनप्रतिनिधि, क्षेत्र वासियों को नेत्रदान की जानकारी से अवगत कराया| सभी ने मौन रखकर चौहान परिवार के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की |