धान मंडी सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्याऊ खोलकर जल सेवा करने का लिया संकल्प

रतलाम । कलयुग में जल सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है और नाहीं कोई बड़ा पुण्य का कार्य। प्यासे प्राणियों को जल पिलाकर संतुष्ट करना अत्यंत प्रेरणादाई सेवा कार्य है। समाज सेवी संस्था परस्पर द्वारा धान मंडी क्षेत्र में प्याऊ खोलकर नागरिकों की सेवा करने का पुनीत कार्य अत्यधिक प्रशंसनीय है।
उपरोक्त विचार संस्था परस्पर द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में खोली जा रही प्याऊ के तहत धान मंडी हनुमान जी का मंदिर क्षेत्र में जल मंदिर सेवा कार्य का शुभारंभ करते हुए समाजसेवी सिखवाल समाज के प्रमुख पंडित नेहरू लाल व्यास ने व्यक्त किए। संस्था अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने कहा कि धान मंडी क्षेत्र में अत्यधिक भीड़ और नागरिकों की आवाजाही रहती है । ग्रीष्म ऋतु में जल संकट को देखते हुए नागरिकों की जल पूर्ति का संकल्प संस्था के दानदाताओं द्वारा लिया गया है जो अत्यंत प्रेरणा का कार्य है । जल कार्य सेवा प्रभारी मिलन राखेचा, समाजसेवी महेश व्यास ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर निमिष व्यास, मनीष बोहरा, नितेश खिमेसरा, ओम प्रकाश पोरवाल, तरुण परमार, हेमंत राठौड़, दशरथ पोरवाल, चंदन राठौड़, निलेश शुक्ला, कमलेश पालीवाल, अभिसार हाडा, पंकज चौहान आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रमेश पोरवाल तथा आभार वीरेंद्र अग्रवाल ने माना ।