हनुमान जयंती : हनुमान मंदिरों पर डिजिटल आतिशबाजी, महा आरती 56 भोग व सहभोज के आयोजन

जावरा (अभय सुराणा)। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर जावरा में विभिन्न हनुमान मंदिर पर अनेक आयोजन हुए । श्री त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर परिसर में सुबह 10:00 बजे समाजसेवी ओमप्रकाश राठौर ,श्रीमती संगीता राठौर, कमल राठौर के सौजन्य से यज्ञ व यज्ञ के बाद दोपहर 12:00 बजे महाआरती की गई तत्पश्चात प्रसादी का वितरण किया गया । श्री त्रिमूर्ति पारायण मंडल सदस्य जगदीश राठौर ने बताया कि श्री त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर बोडिया कुआं मंदिर परिसर जावरा में ट्रस्ट एवं पारायण मंडल के संयुक्त तद्भावधान में रात्रि 7:00 बजे मंदिर पुजारी मनोहर दास बैरागी के सानिध्य में श्री त्रिमूर्ति हनुमान जी की 51 दीपक से ठीक 43 मिनट तक महा आरती घंटियां,शंख,ताशे, ढोल ढमाके व डिजिटल आतिशबाजी के साथ हुई । महा आरती के पश्चात आतिशबाजी हनुमान भक्तों के लिए 56 भोग, पेयजल, गुरुजी की ठंडाई, फलाहारी खिचड़ी, आम रस, व फल फ्रूट की प्रसादी वितरण की व्यवस्था दानदाताओं के सहयोग से की गई । मंदिर परिसर में आकर्षक विद्युत सज्जा देखते ही बनी । पारायण मंडल के सदस्यों का कार्यक्रम को सफल बनाने में अच्छा योगदान रहा । शाम 07 बजे श्री अकेला हनुमान सेवा समिति शुगर मिल जावरा द्वारा क्रास बैंड पर महा आरती व हनुमान चालीसा पाठ के बाद डिजिटल आतिशबाजी की गई । महा आरती के पश्चात हजारों लोगों ने महा प्रसादी ग्रहण की । रावण द्वार स्थित श्री रणजीत हनुमान मंदिर पर महा आरती हुई और हनुमान भक्तों ने महा प्रसादी ग्रहण करी । श्री रणजीत हनुमान मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति पर उज्जैन से आए चोला विशेषज्ञ ने चोला चढ़ाया।